{"_id":"6a3ee1cef502c1b4510f3b31","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113287-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस का केंद्र पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस का केंद्र पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिला सांबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और सरकार इस पूरे मामले में विफल साबित हुई है।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदु पवार ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने छात्रों और उनके अभिभावकों का शिक्षा व्यवस्था से भरोसा डगमगा दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर में छात्र न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही है।
उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। इंदु पवार ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस पार्टी देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, धरना-प्रदर्शन और विरोध कार्यक्रम जारी रखेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।