{"_id":"6a3aef128e11e63b7c082860","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113224-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा की टीम ने नड, बलोरी ने मंडी संगवाली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा की टीम ने नड, बलोरी ने मंडी संगवाली को हराया
Wed, 24 Jun 2026 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
सांबा। बालीवॉल प्रतियोगिता में खिलाडी व प्रबंधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा गुलाब सिंह प्रथम स्मृति वाॅलीबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अमर क्षत्रिय राजपूत सभा सांबा ने जिला प्रशासन के सहयोग से महाराजा गुलाब सिंह प्रथम स्मृति वाॅलीबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पहले मुकाबले में बाड़ी ब्राह्मणा की टीम ने नड को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित किया। मुकाबले की शुरुआत से ही बाड़ी ब्राह्मणा ने खेल पर पकड़ बनाए रखी और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में बलोरी और मंडी संगवाली के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। तीन सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में बलोरी ने 2-1 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। निर्णायक सेट में खिलाड़ियों ने संयम और खेल कौशल का परिचय दिया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के दौरान अमरदीप सिंह अध्यक्ष अमर क्षत्रिय राजपूत सभा सांबा ने खिलाड़ियों और दर्शकों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने का आह्वान किया।
पहले मुकाबले का टॉस 12 बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके और 1997 एशियाई खेलों में हैंडबॉल खिलाड़ी रहे कैप्टन अंग्रेज सिंह चिब ने अमर क्षत्रिय राजपूत सभा नड़ ब्लॉक के पदाधिकारियों की उपस्थिति में करवाया। दूसरे मुकाबले का टॉस डॉ. राम सिंह सांब्याल पीएचडी गोल्ड मेडलिस्ट, सहायक प्रोफेसर डिग्री काॅलेज कठुआ, 50 पुस्तकों के लेखक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार से राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद से करवाया। अमर क्षत्रिय राजपूत सभा सांबा के चेयरमैन कैप्टन इंद्र सिंह उपस्थित थे। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से टूर्नामेंट में तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया जिससे सभी मुकाबले निष्पक्ष और पेशेवर ढंग से संपन्न हुए।