{"_id":"6a3848f5fe3ff26768074e87","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113191-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशा तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार, 22.28 ग्राम हेरोइन व धारदार हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशा तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार, 22.28 ग्राम हेरोइन व धारदार हथियार बरामद
विज्ञापन
नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत सांबा पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत सांबा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 22.28 ग्राम हेरोइन, धारदार हथियार (टोका) तथा वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सांबा के पुलिस पोस्ट सपवाल की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाडिया, सपवाल में वाहन जांच के लिए नाका लगाया। इस दौरान विजयपुर से सांबा की ओर आ रही कार को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन में सवार चार व्यक्तियों के कब्जे से लगभग 22.28 ग्राम हेरोइन और धारदार हथियार (टोका) बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान विक्रम कुमार निवासी बडिया, तहसील विजयपुर, बोधराज उर्फ शामा निवासी बाडिया कैंप विजयपुर, मलकीत सिंह निवासी रायपुर पंगदौर सांबा तथा जसप्रीत सिंह निवासी पंगदौर सांबा के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना सांबा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।