{"_id":"6a25d70485970551160920a4","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-112936-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, गुज्जर बस्तियों में चलाया सत्यापन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, गुज्जर बस्तियों में चलाया सत्यापन अभियान
Mon, 08 Jun 2026 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों में नेटवर्क मजबूत कर गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जुलाई माह में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों में नेटवर्क मजबूत करते हुए गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को भी संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में रविवार को बीएसएफ के जवानों ने नदी-नालों के किनारों पर बसे गुज्जर समुदाय के डेरों का दौरा कर सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने वहां रहने वाले लोगों से उनके नाम-पते की जानकारी ली और पहचान पत्रों की जांच की। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि किसी बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति ने इन डेरों में शरण तो नहीं ले रखी है।
जवानों ने लोगों के नाम दर्ज किए और उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही स्थानीय निवासियों से अपील की गई कि यदि उनके क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत बीएसएफ अथवा पुलिस को दें। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और अधिक मजबूत किया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार क्षेत्र में गश्त और सत्यापन अभियान चला रही हैं।