फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: सांबा जिले में पौधरोपण अभियान, एक दिन में लगाए 1,045 से अधिक पौधे

Sat, 06 Jun 2026 03:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 06 Jun 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। विश्व पर्यावरण दिवस पर सांबा जिले में पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित व्यापक पौधरोपण अभियान के तहत पूरे जिले में एक ही दिन में 1,045 से अधिक पौधे लगाए गए। यह अभियान सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नगर निकाय क्षेत्रों और पंचायतों में चलाया गया।
यह अभियान उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिनकी पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को इस मुहिम से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत ऐतिहासिक सांबा किले से हुई जहां नगर परिषद सांबा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोध राज के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त चंपा देवी, जेकेएएस ने पौधे लगाकर लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य की आशा का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में ब्लॉक विकास कार्यालय सांबा में ब्लॉक विकास अधिकारी साकिब शरीफ खान, जेकेएएस के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त विकास रफीक अहमद जराल, जेकेएएस ने पौधे लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी, स्वच्छता बनाए रखने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
उपायुक्त कार्यालय परिसर में भी वन विभाग सांबा के प्रभागीय वन अधिकारी शहजाद चौधरी के तत्वावधान में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सजावटी, छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया, जो जिले की हरित आच्छादन बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह अभियान जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों, पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सरकारी कार्यालयों तक विस्तारित रहा। सहायक आयुक्त विकास कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई। जानकारी के अनुसार लगभग प्रत्येक पंचायत और गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें पंचायत सचिवों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसके अतिरिक्त बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक में ब्लॉक विकास अधिकारी पारुल खजूरिया के नेतृत्व में विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। सहायक आयुक्त विकास रफीक अहमद जराल ने यहां भी पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed