फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: नशा तस्कर किंगपिन लाहू गुज्जर व फलां गुज्जर के गढ़ पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Mon, 18 May 2026 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 18 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
बड़ी ब्राह्मणा के बलोल खड़ड इलाके में नशा तस्करों के अवैध ठिकानों को नष्ट करती जेसीबी मशीन
सुबह से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल रहा तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा के बलोल खड्ड क्षेत्र में रविवार को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने नशा तस्कर किंगपिन लाहू गुज्जर व फलां गुज्जर के ठिकानों पर जेसीबी चलाया। सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और मशीनरी मौके पर तैनात रही। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि बलोल खड्ड क्षेत्र लंबे समय से नशे के कारोबार का केंद्र बना हुआ था। इलाके में सक्रिय तस्करों के कारण स्थानीय लोगों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों में दहशत का माहौल था। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लूटपाट, धमकाने और आपराधिक गतिविधियों की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में कथित तौर पर लाहू गुज्जर और फलां गुज्जर का दबदबा बना हुआ था। कई बार पुलिस टीमों पर जानलेवा हमले किए गए और कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन ने रविवार को अवैध निर्माणों और संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी और अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे क्षेत्र में फैले भय और अपराध के माहौल पर अंकुश लगेगा।

बलोल खड्ड क्षेत्र में पुलिस पर कई बार हुए हमले

सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा के बलोल खड्ड क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस पर कई बार हमले हुए। सबसे बड़ा हमला 9 और 10 अप्रैल 2025 की रात को बाड़ी ब्राह्मणा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बलोल खड्ड इलाके में नशा तस्कर सक्रिय हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में रेड की। पुलिस के पहुंचते ही दर्जनों तस्करों और उनके साथियों ने टीम पर पत्थरों, ईंटों और हथियारों से हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी पुष्पिंदर सिंह, एसआई अबरार-उल-हक, हेड कांस्टेबल अब्दुल गनी, सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल स्वर्ण कुमार घायल हुए। इस क्षेत्र में काफी बार पुलिस पर हमले किए गए थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बलोल खड्ड लंबे समय से चिट्टा और हेरोइन तस्करी का बड़ा हॉटस्पॉट माना जाता रहा है। यहां से पहले भी कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को प्रशासन ने इसी इलाके में बड़े स्तर पर जेसीबी कार्रवाई करते हुए 33 अवैध ढांचे गिराए और कई नशा तस्करों के अड्डों को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed