फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नौनाथ में दो साल से स्थापित नहीं हो पाई जिम, धूल फांक रहे उपकरण

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले के घगवाल क्षेत्र की नौनाथ पंचायत में युवाओं और ग्रामीणों के लिए लाई गई ओपन जिम पिछले करीब दो वर्षों से अब तक स्थापित नहीं हो पाई है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की तरफ से पंचायत को यह ओपन जिम उपलब्ध करवाई गई थी लेकिन जगह की कमी के कारण इसे आज तक लगाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि जिम का सामान खुले आसमान के नीचे पेड़ों के बीच पड़ा हुआ है। इससे उस पर जंग लगना शुरू हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता रीना चौधरी ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि सरकार की ओर से युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने के उद्देश्य से भेजी गई यह सुविधा उपयोग में आने से पहले ही खराब होने लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द उपयुक्त स्थान चिन्हित कर ओपन जिम को स्थापित किया जाए ताकि क्षेत्र के युवा और आम लोग इसका लाभ उठा सकें। उनके अनुसार गत दो वर्ष से ओपन जिम का सामान ऐसे ही पड़ा है। किसी ने भी सुध नही ली है। इसकी जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जिम नहीं लगाई गई तो लाखों रुपये का सामान बर्बाद हो जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो लाख की ओपन जिम की मशीनें हैं जो धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से ओपन जिम नौनाथ तालाब के पास लगाई जानी थी। जगह नहीं उपलब्ध हो सकी। इस कारण मशीन नही लगाई जा सकी।
-अपर्ण पंगोत्रा, पूर्व सरपंच नौनाथ घगवाल
तीन चार विभाग हैं जो ओपन जिम स्थापित करते हैं। इस बारे में हमें पूरी जानकारी नही है। हम जांच करेंगे। कई बार भूमि के झगड़े के कारण भी मशीन स्थापित नहीं हो पाती है।
-धर्मवीर सिंह, जिला अधिकारी, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed