{"_id":"69f50c1b6a02da33850a7362","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-112248-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उपराज्यपाल के दौरे को लेकर रीगल गांव में सुरक्षा कड़ी, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उपराज्यपाल के दौरे को लेकर रीगल गांव में सुरक्षा कड़ी, तैयारियां तेज
विज्ञापन
सांबा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे विकसित गांव रीगाल में 6 मई को प्रस्तावित उपराज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। दौरे की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है।
पुलिस की तरफ से गांव और आसपास के इलाकों में जगह-जगह नाके स्थापित किए गए हैं। यहां आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार उपराज्यपाल पहले घगवाल के नृसिंह मंदिर में जाएंगे। इसके बाद रीगाल पहुंचेंगे। दौरे के दौरान उपराज्यपाल गांव में करवाए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और स्थानीय लोगों से भी संवाद कर सकते हैं। इसके मद्देनजर संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर भी साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और अन्य जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की कमी न रहे। ग्रामीणों में उपराज्यपाल के दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के चलते क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।