फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अमरनाथ यात्रा : सांबा में तीन दिनों में 268 यात्रियों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। कस्बे में अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के लिए शहर के बैंकों में लोग पहुंचकर पंजीकरण करवा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शुक्रवार को 43 यात्रियों ने और भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 26 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों में कुल 268 यात्रियों ने पंजीकरण करवाया है। इससे स्पष्ट है कि श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। श्रद्धालु उत्साह के साथ यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं और पंजीकरण केंद्रों पर लगातार पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। 10 बार अमरनाथ की यात्रा करने वाले तिलक राज ने बताया कि वह हमेशा पहले जत्थों में ही जाते रहे हैं। इस बार उनकी सेहत ठीक नहीं होने के कारण वह नहीं जा पाएंगे। उनके अनुसार हर वर्ष उन्हें भगवान की कृपा से काफी उत्साह बना रहता था। अपने कुछ साथियों के साथ वह अमरनाथ यात्रा के लिए निकल जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed