{"_id":"69e29f32c652b800160764ff","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111974-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा के बाजारों में बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा के बाजारों में बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के व्यापार मंडल के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बाजारों में बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग की है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष तेजेंदर सिंह का कहना है कि हाईवे से सिड़को फेस एक और फेस दो तक नया मार्ग बनाया गया है ताकि भारी वाहन उसी रास्ते से गुजरें, लेकिन इसके बावजूद कुछ चालक बाजारों से ही बड़े वाहनों को निकाल रहे हैं।
व्यापारियों के अनुसार इससे बाजारों में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है और दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की कि प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए और भारी वाहनों को बाजार क्षेत्र में प्रवेश से रोका जाए। उन्होंने कहा कि पहले ही व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में बाजारों में जाम की समस्या से उनका कामकाज और अधिक प्रभावित हो रहा है।