{"_id":"69cd874a6b3ee17cfb0a6437","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111671-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजपुरा में दिनदहाड़े आढ़ती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजपुरा में दिनदहाड़े आढ़ती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सांबा। जिले के राजपुरा क्षेत्र के चक लाला इलाके में दिनदहाड़े एक आढ़ती की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपी दोनों दियालाचक मंडी में फल और सब्जी बेचने का काम करते थे। दियाला चक से एक ही कार में सवार होकर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार हरीश चंद्र (60) मंडी में अपना काम निपटाकर दियालाचक से राजपुरा के लिए अपनी कार से घर जा रहे थे। आरोपी अर्जुन कुमार भी साथ में ही था। चक लाला के पास सुनसान स्थान पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर आढ़ती की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन कुमार निवासी भैया हीरानगर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि अर्जुन हरीश की दुकान के सामने ही एक गोदाम में काम करता है। प्रारंभिक जांच में धन के लालच में हत्या किया जाना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वीरवार को डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने शेरपुर में लगाए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। जिस जगह पर वारदात हुई है उस क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ जारी है। मृतक के बेटे संगम का कहना है कि मैं भी अपनी पिता के साथ ही मंडी में जाता हूं। मैं पहले घर आ गया था पिता बाद में आ रहे थे। उनके अनुसार वारदात में दो से तीन लोगों के शामिल होने का शक है।