फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सांबा अस्पताल में ओपीडी सेवाएं रही ठप, मरीज होते रहे परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। मेडिकल इम्प्लाइज फेडरेशन के सदस्यों ने ढाई दिन का वेतन रिलीज करने की मांग को लेकर जिला अस्पताल सांबा में बुधवार से तीन दिवसीय काम छोड़ो हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को ओपीडी बंद रहे से मरीज परेशान होते रहे। मजबूर होकर निजी क्लीनिकों में जाना पड़ा। यह हड़ताल 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते अस्पताल में ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी। केवल इमरजेंसी सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी। हड़ताल शुरू होते ही कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए कहा कि उनका बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए।
विज्ञापन

कुलदीप डबगोत्रा, नवीन शर्मा, शाम सुंदर, निशा, कुलदीप क्षेत्र, विजय कुमार का कहना है कि जब तक उनका हक उन्हें नहीं मिल जाता, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एनएचएम कर्मचारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि इमरजेंसी सेवाओं में ही इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ओपीडी के बंद रहने पर मरीज परेशान होते रहे। मरीजों को मजबूर हो कर निजी क्लीनिकों में जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed