{"_id":"69b4792dee03df6c2701bd76","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111388-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किसानों को वित्तीय सहायता और ई-केवाईसी के बारे में बताया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किसानों को वित्तीय सहायता और ई-केवाईसी के बारे में बताया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के राजपुरा कस्बे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के संबंध में कृषि विभाग की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के शाम शर्मा, विकास शर्मा, कुलवीर चौधरी ने किसानों को पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त का लाइव दिखाया। किसानों को मिलने वाली वित्तीय सहायता, ई-केवाईसी, बैंक खाते की सही जानकारी और अन्य जरूरी औपचारिकताओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को बताया गया कि जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी या अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, वे जल्द से जल्द इन्हें पूरा कर लें ताकि उन्हें योजना की अगली किस्त समय पर मिल सके। इस दौरान किसानों ने भी योजना से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। किसानों ने सरकार की इस योजना को छोटे और सीमांत किसानों के लिए लाभदायक बताया। कार्यक्रम में पंचायत के पूर्व पंच राकेश कुमार, तिलक राज और क्षेत्र के कई किसान उपस्थित रहे।