फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सांबा में अनुशासन और देशभक्ति के साथ हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

Sun, 25 Jan 2026 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 25 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। रानी सचेत सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहासिल में प्रेड का निरीक्षण करते हुए,
एडीसी जगदीश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली
विज्ञापन

जिला पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, इंडियन रिजर्व (आईआर) बटालियन और फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स की टुकड़ियां रहीं शामिल
सांबा। रानी सुचेत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को अनुशासन और देशभक्ति के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल राष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण सांविधानिक पर्व से पहले प्रशासन की उत्कृष्ट तैयारियों और संगठनात्मक क्षमता को दर्शाने वाली रही।
मुख्य अतिथि एडीसी जगदीश सिंह रहे। कार्यक्रम पूरी सैन्य सटीकता और देशभक्ति के जोश के साथ हुआ जिसने 26 जनवरी को होने वाले भव्य समारोह की मजबूत नींव रख दी। एडीसी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इसमें सुरक्षाबलों और युवाओं के अनुशासन, तालमेल और संविधान में निहित आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
विज्ञापन

परेड में जिला पुलिस सांबा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, इंडियन रिजर्व (आईआर) बटालियन और फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी टुकड़ियों ने बेहतरीन ड्रिल मानकों और औपचारिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया जो इस पावन अवसर की गरिमा के अनुरूप था। कार्यक्रम में जिले के सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और तालमेल के साथ मार्च पास्ट में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed