{"_id":"6a2f0b033090499faa0e50b6","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-113062-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ईको कार में लगी आग, चालक ने ब्रेक लगाकर बचाई सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ईको कार में लगी आग, चालक ने ब्रेक लगाकर बचाई सवारियां
Mon, 15 Jun 2026 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
मानसर मोड़ फ्लाईओवर पर दोपहर को हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। मानसर मोड़ फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर को ईको कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार फ्लाईओवर से गुजर रही तो अचानक उसमें से धुआं निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
चालक समेत कार में तीन लोग सवार थे। आग का एहसास होते ही चालक ने तुरंत वाहन को रोका और सभी को कार से बाहर निकाला। सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई।
वाहन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।