Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: अदालत ने पांच वर्ष पुराने आपराधिक मामले में आरोपी को दी जमानत

Mon, 08 Jun 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 08 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
सह-आरोपी को मिली राहत और मुकदमे में देरी को माना अहम आधार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। अतिरिक्त सत्र न्यायालय सांबा ने थाना रामगढ़ में वर्ष 2021 में दर्ज एक आपराधिक मामले में आरोपी पवन कुमार को जमानत दी है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाने, डकैती, अपहरण के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी अक्टूबर 2021 से हिरासत में है और मुकदमे की सुनवाई अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। बचाव पक्ष ने यह भी बताया कि इसी मामले में एक सह-आरोपी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय पहले ही जमानत दे चुका है। दूसरी ओर अभियोजन पक्ष ने आरोपों की गंभीरता का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि सह-आरोपी को जमानत देते समय उच्च न्यायालय की ओर से जिन परिस्थितियों पर विचार किया गया था वे वर्तमान मामले में भी लागू होती हैं। न्यायालय ने मुकदमे की प्रगति, आरोपी की लंबी हिरासत और समानता के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए जमानत मंजूर की। अदालत ने आरोपी को 50 हजार रुपये के जमानती बांड और व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया है। साथ ही उसे सुनवाई में नियमित उपस्थिति, गवाहों को प्रभावित न करने और बिना अनुमति क्षेत्राधिकार से बाहर न जाने जैसी शर्तों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed