{"_id":"6a0a2983d879c994f10a8793","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-112539-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खराब मौसम में मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खराब मौसम में मदद के लिए हेल्पलाइन शुरू
Mon, 18 May 2026 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 18 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा, आपदा नियंत्रण कक्ष और पीसीआर भी 24 घंटे सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बदलते मौसम और संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता की सुविधा के लिए 24×7 आपातकालीन हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसका उद्देश्य बारिश, तूफान या अन्य प्रतिकूल मौसम के दौरान लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला प्रशासन और पुलिस के संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके तहत अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, सहायक आयुक्त राजस्व, उपमंडल अधिकारी विजयपुर व घगवाल, तथा विभिन्न तहसीलों के तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, डीएआर, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, एसडीपीओ बड़ी ब्राह्मणा व विजयपुर सहित सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पोस्ट इंचार्ज को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला आपदा नियंत्रण कक्ष और पुलिस कंट्रोल रूम भी 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन सेवा का उपयोग करें।