{"_id":"69efd2aecc598963c4077257","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-112170-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद
विज्ञापन
सांबा। पुलिस थाना सांबा की टीम ने वाहन चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार इसी माह 9 अप्रैल को अनुपम शर्मा निवासी समथ्याल घगवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 अप्रैल को पेट्रोल पंप सांबा से उनकी बाइक चोरी हो गई। इस पर थाना सांबा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान तकनीकी सहायता और सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने सपवाल स्थित टाटा शोरूम के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी हुई बाइक के साथ दो अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं।