फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा में झाड़ियों में तीन टुकड़ों में मिला शव

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले के बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में बुधवार शाम एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों से बरामद हुआ। शव तीन टुकड़ों में था। शाम करीब साढ़े छह बजे किकरी मोड़ के पास झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना बाड़ी ब्राह्मणा की पुलिस टीम के साथ एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा प्रदीप सेन और एसएचओ भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार शव झाड़ियों से तीन हिस्सों में बरामद हुआ है। इससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
विज्ञापन


एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या किसी दुर्घटना का परिणाम। मृतक की पहचान भी अभी तक नहीं हो सकी है। इससे जांच में चुनौती बनी हुई है।

पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शव की शिनाख्त होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।


घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed