{"_id":"69d421a9a7b5ea1233068a78","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111764-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स सांबा में जन सुविधाओं का विस्तार, 15 लाख से कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स सांबा में जन सुविधाओं का विस्तार, 15 लाख से कार्य शुरू
विज्ञापन
सांबा। जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट कॉम्प्लेक्स में जन सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। सांबा के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने करीब 15 लाख रुपये की लागत से जन सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज अश्वनी कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
इस परियोजना के तहत बार कार्यालय का निर्माण, महिलाओं के लिए वॉशरूम की व्यवस्था तथा बार रूम का उन्नयन किया जाएगा। इन सुविधाओं से अधिवक्ताओं और आम लोगों को बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी।
बार एसोसिएशन के प्रधान अजय सिंह चाढ़क और महासचिव हितेश शर्मा ने इस पहल के लिए विधायक का आभार जताया और कहा कि इससे न्यायिक परिसर में कार्यरत लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विधायक सुरजीत सिंह ने कहा कि यह विकास कार्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, न्यायिक सुविधा गरिमा सुनिश्चित करने और आम लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।