{"_id":"69b5c6b2843f2f19ed020796","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111399-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नड्ड में निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों के पैरों में हुआ संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नड्ड में निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों के पैरों में हुआ संक्रमण
विज्ञापन
एक्सपायर्ड सीमेंट और रसायनों के इस्तेमाल से संक्रमित मजदूर।
- फोटो : samba news
सांबा। जिले के नड्ड गांव में चल रहे एक निर्माण कार्य को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों ने ठेकेदार पर एक्सपायर्ड सीमेंट और अधिक मात्रा में रसायनों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि खराब और जहरीली सामग्री के संपर्क में आने से उनके पैरों में गंभीर संक्रमण और त्वचा संबंधी समस्याएं पैदा हो गई हैं। इससे कई मजदूरों के पैरों की हालत खराब हो गई है।
मजदूरों के अनुसार उन्हें मजबूरी में ऐसे सीमेंट और रसायनों के साथ काम करना पड़ रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। उनका आरोप है कि ठेकेदार खर्च बचाने और मुनाफा बढ़ाने के लिए घटिया व एक्सपायर्ड सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। इससे उनकी जान जोखिम में पड़ गई है।
मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व सरपंच लवलू संब्याल और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता सचिन भट्टी ने निर्माण स्थल का दौरा किया। मजदूरों की स्थिति का जायजा लिया। मजदूरों के पैरों में हुए जख्म और संक्रमण को देखकर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
सरपंच लवलू संब्याल ने कहा कि मजदूरों के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन से मिलकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और मज़दूरों को मुआवजा देने के लिए कहा गया है। ग्रामीणों और मजदूरों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने तथा प्रभावित मजदूरों को इलाज और मुआवजा देने की मांग की है।