{"_id":"698ce6d042edf5c5ec09d342","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-110925-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चोरों के हौसले बुलंद, स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चोरों के हौसले बुलंद, स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल लेकर फरार
Thu, 12 Feb 2026 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सांबा में एक ही रात में आए वाहन चोरी के दो मामले
-पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
सांबा। जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मंगलवार देर रात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों से एक स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना में काले रंग की स्कॉर्पियो को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेठी वर्कशॉप से चोरी हुई। वाहन के मालिक राकेश कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश हाल निवासी सांबा ने बताया कि उन्होंने गाड़ी स्थान पर खड़ी की थी जहां से अज्ञात व्यक्ति उसे ले उड़े।
दूसरी घटना में देर रात साहिल बार के पास खड़ी बाइक चोरी हो गई। बाइक के मालिक अजय कुमार निवासी बिलावर हाल निवासी सांबा ने कहा कि उसने अपनी मोटरसाइकिल बार के पास पार्क की हुई थी लेकिन सुबह जब काम पर जाने के लिए बाइक लेने पहुंचा तो नहीं थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।