{"_id":"698a4381422ddf3f5d0df722","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-110893-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेरड़ा गांव के बख्शीश ने इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेरड़ा गांव के बख्शीश ने इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक
Tue, 10 Feb 2026 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
किकबॉक्सिंग में कांस्य पदक हासिल करने वाले जेरडा गांव का छात्र बक्शीश सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम आईजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4 से 8 फरवरी तक आयोजित हुई 5वीं इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप
सांबा। जिला सांबा के रामगढ़ क्षेत्र से उभरे युवा खिलाड़ी बख्शीश सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम आईजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4 से 8 फरवरी तक आयोजित 5वीं इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में बख्शीश ने कांस्य पदक जीता।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 37 देशों की 963 टीमों के खिलाड़ी शामिल हुए। कड़े मुकाबलों के बीच बख्शीश ने पहले दिन गुजरात के खिलाड़ी को हराया जबकि दूसरे दिन तमिलनाडु के अनुभवी प्रतिद्वंद्वी को मात दी। तीसरे दिन उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी के खिलाफ जोरदार मुकाबले में उन्होंने पॉइंट फाइट ओल्डर कैडेट (13–15 वर्ष) अंडर-47 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
रामगढ़ में कक्षा नौवीं के छात्र बख्शीश सिंह की इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच पंकज कुमार का मार्गदर्शन अहम रहा। ग्राम जेरड़ा, तहसील रामगढ़ के निवासी बख्शीश, पूर्व सरपंच व समाजसेवी मोहन सिंह भट्टी के पौत्र हैं। उनकी सफलता से पूरे रामगढ़ व सांबा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत सिर्फ सही मंच और मार्गदर्शन की है।