{"_id":"697faebfe2c1c80a040517ce","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-110761-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो मेडिकल स्टोर सील, 25 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो मेडिकल स्टोर सील, 25 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सांबा पुलिस ने ड्रग्स कंट्रोल विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई में रामगढ़ क्षेत्र के दो मेडिकल स्टोर सील कर दिए।
यह कार्रवाई ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट, 1940 के तहत की गई।संयुक्त निरीक्षण के दौरान टीम ने जय लक्ष्मी मेडिकोज से 1989 प्रेगाबालिन कैप्सूल जबकि वैष्णवी मेडिकल एजेंसी से 23,710 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए। जांच में पाया गया कि इन दवाओं के संबंध में कोई वैध बिल या वाउचर मौजूद नहीं था और न ही बिक्री का कोई उचित रिकॉर्ड रखा गया था। इसके अलावा, बिना चिकित्सकीय पर्ची के दवाओं की बिक्री की जा रही थी, जो कानून का सीधा उल्लंघन है।
दस्तावेजों के अभाव और नियमों की अनदेखी को गंभीर मानते हुए ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। यह कार्रवाई ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अमल में लाई गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।