{"_id":"6883e6c5d0d69c27aa0ecbbf","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-107390-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशा तस्करी के आरोपी को सशर्त जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशा तस्करी के आरोपी को सशर्त जमानत
विज्ञापन
सांबा। एनडीपीएस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने आरोपी को 50 हजार की जमानत राशि जमा करने पर सशर्त जमानत दी है।
पुलिस की ओर से कोर्ट में दायर चार्जशीट रिपोर्ट के अनुसार रामगढ़ क्षेत्र में एक नाके पर पुलिस ने बामुचक से अवताल छावनी की तरफ पैदल जा रहे सुभाष शर्मा निवासी जख को 5.47 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कर कोर्ट के समक्ष रखा था।
सुनवाई और दलीलों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने मामले के तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर आरोपी को 50 हजार रुपये या समान राशि के व्यक्तिगत बांड अदा करने पर सशर्त जमानत दी। इसके अलावा कोर्ट ने आरोपी को कोर्ट सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने का आदेश सुनाया है।