{"_id":"687bee51012bc727840964b2","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-107299-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सरपंच पर परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सरपंच पर परेशान करने का आरोप
विज्ञापन
पूर्व सरपंच के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोग।
- फोटो : samba news
सांबा। सांबा के सीमावर्ती गांव के लोगों ने शनिवार को सांबा के जिला मुख्यालय में पूर्व सरपंच पर लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व महिला सरपंच रीना चौधरी की अगुवाई में अवताल काटलां के लोग एकत्रित हुए और पूर्व सरपंच के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सरपंच के बेटे ने गांव की एक लड़की से छेड़खानी की थी। इसके बाद गांव के लोगों द्वारा पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।
पूर्व महिला सरपंच ने कहा कि पूर्व सरपंच अब बदले की भावना से राजस्व विभाग के कर्मियों की मदद से लोगों को जमीनी विवादों में फंसाकर परेशान कर रहा है।
लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच ने खुद सरकारी भूमि पर कब्ज़ा कर रखा है और विकास के लिए आई धनराशि का दुरुपयोग भी किया गया है।
पूर्व सरपंच के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर लोग जिला मुख्यालय में एकत्रित हुए और डीसी सांबा को लिखित में शिकायत पत्र भी सौंपा।