{"_id":"6876a51c53fddbcb57077fca","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-107245-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डिग्री कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया को लेकर पहली लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डिग्री कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया को लेकर पहली लिस्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा डिग्री कॉलेज में सीयूईटी श्रेणी के तहत दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। दाखिले के लिए पहले चरण में स्नातक डिग्री के लिए इच्छुक विद्यार्थियों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 15 से 19 जुलाई तक चलेगी। 20 जुलाई के बाद दूसरे चरण चरण में शुल्क संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल ट्विंकल सूरी ने बताया कि 24 विषयों के स्नातक डिग्री के लिए सीयूईटी श्रेणी की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद गैर सीयूईटी श्रेणी के विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1700 क्षमता वाले सांबा कॉलेज में अगस्त माह तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।