फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

संघर्ष विराम रणनीतिक विराम है : पूर्व सैनिक

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बाद शनिवार को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते को पूर्व सेना अधिकारियों ने रणनीतिक विराम बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपना रवैया बदलना होगा अन्यथा उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सांबा के रहने वाले पूर्व कर्नल सुनील संब्याल ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्ष विराम एक रणनीतिक विराम है। जो स्थायी नहीं है। संघर्ष विराम भारत की शर्तों पर हुआ है। सेना ने अपना ऑपरेशन स्थगित नहीं किया है और अभी भी मोर्चे पर डटी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 12 मई को दोनों देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच बैठक होने के बाद ये तय होगा कि संघर्ष विराम जारी रहेगा या ऑपरेशन सिंदुर। पूर्व कप्तान इन्दर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदुर के तहत भारत की वायु, थल और जल सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों, कई एयरबेस सहित उनके एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जब जंग जैसे हालात बनते हैं तो दोनों ओर पारस्परिक क्षति होती है। बुनियादी ढांचे के साथ आर्थिक स्थिति और आम लोगों का जीवन भी प्रभावित होता है। भारतीय सेना सरकार के आदेशों के अधीन रहकर अनुशासित तरीके से काम करती है। पूरे देश के लोगों ने भारतीय सेना के पराक्रम को सराहा है। लोगों को सरकार और सेना पर भरोसा रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

पूर्व कर्नल करण सिंह ने कहा कि जंग जैसी परिस्थितियों में कई कूटनीतिक और रणनीतिक फैसलों के आधार पर कार्य करना पड़ता है। सीज़ फायर प्रक्रिया भी उसी कड़ी का हिस्सा है। दुश्मन को भारी क्षति पहुंचाने और आम नागरिकों की सुरक्षा प्रदान करने के लिए सेना ने बेहतरीन कार्य किया है। पाकिस्तान को हर मोर्चे पर भारतीय सेना नाकाम करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 11 एसबीए 15 : कर्नल सुनील संबयाल फोटो 11 एसबीए 16 : कप्तान इन्दर सिंह फोटो 11 एसबीए 17 : कर्नल करण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed