{"_id":"6a2f0c76b5b0c0540604bc06","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1002-113066-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजेश्वर सिंह वागल को चुना बिरादरी का प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजेश्वर सिंह वागल को चुना बिरादरी का प्रधान
Mon, 15 Jun 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचानी गांव में वागल राजपूत बिरादरी ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। सूचानी गांव में वागल राजपूत बिरादरी की विशेष बैठक हुई। इसमें गांव के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से बिरादरी सभा का चुनाव कर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में राया गांव के राजेश्वर सिंह वागल उर्फ विक्की को प्रधान मनोनीत किया। हाल ही में पुलिस से सेवानिवृत्त हुए सब इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम सिंह वागल को चेयरमैन का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में राया, सूचानी, राजेंद्र पुरा, पखडी, रांजडी, पाटी, जख छन्नी, तमोर, दबुज्ज और चमना चक सहित कई गांव से वागल विरादरी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नवगठित समिति पर संतोष जताते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम सब को साथ लेकर बिरादरी के हितों के लिए अच्छा काम करेगी। नवगठित ग्यारह सदस्यीय कार्य समिति में से राजेश्वर सिंह को अध्यक्ष तो पुरुषोतम सिंह को चेयरमैन घोषित किया गया।
गोल्डी वागल को महासचिव, कौशल सिंह व राजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह को वित्त सचिव/कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। बिरादरी के वरिष्ठ सदस्य कावला सिंह, बलवंत सिंह व चानन सिंह को सलाहकार बिरादरी सभा के सलाहकार बनाए गए हैं। पच्चीस सदस्यीय कार्यकारिणी समिति भी बनाई गई है।