फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली रोष रैली

विज्ञापन
jammu kashmir news
विजयपुर। महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में लागू किए गए आरक्षण को लागू करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सांबा ने विशेष रोष रैली निकाली। रैली की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कार्यकारी प्रधान बबल गुप्ता ने की। इसमें पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, पूर्व महिला विधायक कांग्रेस एवं जिला प्रभारी इंदु पवार मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों व जिला कार्यकारिणी कमेटी के पदाधिकारियों ने महिला आरक्षण के मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया। साथ ही केंद्र सरकार की उन नीतियों व सोच को गलत साबित किया जिसमें भाजपा द्वारा कांग्रेस को महिला विरोधी करार दिया जाता है।
विज्ञापन

रैली में जिला कार्यकारी प्रधान बबल गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आरक्षण देने के प्रस्ताव को पारित कर पंचायतों व निकाय चुनावों में 33 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया। महिलाओं को मिले इस आरक्षण से आज पंचायतों व निकाय चुनावों में महिलाएं पुरुषों के साथ खड़ी होकर चुनाव लड़ने का अधिकार पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में इस लागू महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 को आज तक लागू नहीं किया। हालांकि यह महिला आरक्षण बिल सदन में पारित हो चुका है और कांग्रेस ने भी पूर्ण सहमति से महिलाओं के आरक्षण पर अपनी सहमति जताई है। पता नहीं किन कारणों के चलते भाजपा इस लागू महिला आरक्षण बिल को अंतिम रूप देने से हिचक रही है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल कांग्रेस पूर्व विधायक इंदु पावार ने भी महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू कर महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों से सशक्त बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed