{"_id":"6a4d5e7805b913c8380dedd4","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102833-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तरुण सिंगला बने फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज जम्मू के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तरुण सिंगला बने फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज जम्मू के चेयरमैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण सिंगला को फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज जम्मू की बैठक में सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया। बैठक में संघ की संस्तुत सभी औद्योगिक संघों के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संघ की संविधान व्यवस्था के अनुसार चयनित नए पदाधिकारियों में को-चेयरमैन के रूप में वीरेंद्र जैन (एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, गंग्याल), जतिंदर औल (एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, डिगियाना), गगन जैन (बीरपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन), अजीत लाल बावा (एसोसिएशन, कठुआ) और रमन जोली (एसोसिएशन सांबा) शामिल रहे। सचिव जनरल के रूप में संजय लंगर (जनरल सेक्रेटरी, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, गंग्याल) तथा कन्वीनर के रूप में सचिन कपूर (जनरल सेक्रेटरी एसोसिएशन) चुने गए।
सिंगला ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि फेडरेशन जम्मू व कश्मीर सरकार तथा सभी हितधारकों के साथ मिलकर एक प्रगतिशील, प्रतियोगी और उद्योग-अनुकूल माहौल बनाने में तत्पर रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्राथमिकता पर लंबित मुद्दों में मौजूदा व नये औद्योगिक इकाइयों के सर्व पक्षीय समर्थन पैकेज, टर्नओवर इन्सेन्टिव बिना प्रतिबंधात्मक कैपिंग, ब्याज सब्सिडी व फ्रेट सब्सिडी, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति की निरंतरता तथा जीएसटी-लिंकेड इन्सेन्टिव्स की समय पर रिहाई शामिल हैं। साथ ही सरकारी खरीद में स्थानीय उद्योगों के लिए प्राइस व परचेज प्रेफरेंस जैसी मार्केटिंग सहायता और आधारभूत ढांचे के सशक्तीकरण पर भी जोर दिया जाएगा।
सिंगला ने कहा कि फेडरेशन सभी औद्योगिक संघों के साथ मिलकर एमएसएमईएस व बड़े उद्योगों के हितों की रक्षा करेगा और जम्मू व कश्मीर में संतुलित व टिकाऊ औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार से सतत संवाद बनाए रखेगा।