{"_id":"6a2346d000c66f8e630162a7","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102762-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुले चक माइनर में पानी की आपूर्ति ही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुले चक माइनर में पानी की आपूर्ति ही ठप
Sat, 06 Jun 2026 03:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगह-जगह से नहर क्षतिग्रस्त, सिंचाई विभाग बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। मुले चक माइनर में पानी की आपूर्ति नहीं होने से ब्यासपुर परलाह, कल्याणा, जंगवाल, मुले चक, पंजगराई के किसान प्रभावित हैं। ब्यासपुर में लिफ्ट इरीगेशन सिस्टम और अधिकांश ट्यूबवेल ठप होने से किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। बिजली कटौती के कारण मोटर पंप से पानी नहीं मिल पा रहा। इससे धान की पनीरी (रोपाई) में देरी हो रही है और फसलों पर संकट का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीण दर्शन कुंडल ने बताया कि नहर कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है और कुछ स्थानों पर ट्रैक्टर के रास्ते बनाने के लिए नहर को तोड़ा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग इस ओर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। कुंडल ने कहा कि बाराबंदी (वाटर शेड्यूल) का चार्ट नहीं बनाया जा रहा और बिना अनुमति नहर में वृद्धि (मोगों में इजाफा) हो रहा है जिससे अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
किसान बलवीर सिंह ने बताया कि जल्द समाधान न हुआ तो फसलों को गंभीर नुकसान होगा। सिंचाई विभाग और प्रशासन को तात्कालिक मरम्मत, नियमित बिजली आपूर्ति और स्पष्ट बाराबंदी का चार्ट जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
ऊपरी क्षेत्र में धान की रोपाई चल रही है। अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य कर दी जाएगी और नहर के पानी की आपूर्ति अंतिम छोर तक बहाल कर दी जाएगी। बिना अनुमति नहर को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलेदार की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मामला दर्ज कराया जाएगा।
- ईशान सैनी, जेई, सिंचाई विभाग