{"_id":"69a9ec215a429b1fd908d84e","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102632-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तेज रफ्तार कार नहर में पलटी, नगरपालिका के दो कर्मचारी बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तेज रफ्तार कार नहर में पलटी, नगरपालिका के दो कर्मचारी बाल बाल बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। गांव मडोल में ड्राइवर के नियंत्रण खोने से एक तेज रफ्तार कार नहर में पलट गई। कार में सवार अरनिया नगरपालिका के दो कर्मचारी हादसे में बाल बाल बच गए। दोनों कर्मचारियों को मामूली खरोंचें आई हैं। सड़क हादसा भयानक होने के चलते बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। समय रहते दोनों कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला गया। हादसा एक तीखे मोड़ पर पेश आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले भी इस तीखे मोड़ पर हादसे पेश आ चुके हैं। इसमें लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि तीखे मोड़ पर रिफ्लेक्टर लगाने अथवा स्पीड ब्रेकर बनाने की सख्त जरूरत है।
नगरपालिका के कर्मचारी और कार चालक एंथनी ने बताया कि दफ्तर के काम से जा रहे थे। तीखे मोड़ पर वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे। इसके चलते हादसा पेश आया। उन्होंने कहा कि हादसा भीषण होने के बावजूद उन्हें मामूली चोटें आई हैं। कार को जेसीबी और क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया।