{"_id":"6883e8397446e99e1b0f2837","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102106-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू से चक शेरा के लिए ई-बस सेवा शुरू की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू से चक शेरा के लिए ई-बस सेवा शुरू की जाए
विज्ञापन
अरनिया। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से जम्मू से चक शेरा के लिए ई बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में निजी बस सर्विस ही है, जो पिछले 20 साल से सुचारू है। सीमावर्ती क्षेत्र के 25 गांव की 22000 आबादी को इसी बस सर्विस पर निर्भर है।
निजी बस चालकों की मनमानी और बिना बताए छुट्टी के चलते लोगों को परिवहन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ज्यादातर छुट्टी के दिन निजी बस सेवा ठप रहती है। इससे लोगों को शहर का रुख करने के लिए निजी वाहन किराए पर लेना पड़ता है। इससे लोगों को आर्थिक बोझ सहन करना पड़ता है।
सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जम्मू स्मार्ट सिटी के दफ्तर में ई बस सेवा के लिए अर्जी दी गई है। ई बस को सुचारु करने के लिए अधिकारियों को भी कहा गया है, परंतु अभी तक क्षेत्र के लोगों की समस्या को तवज्जो नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीने से सरकार भी अमल में आ गई है। क्षेत्र के विधायक को भी ई बस सेवा के लिए कहा गया है, परंतु लोगों की समस्या जस की तस है। जमीनी स्तर पर लोगों को सहूलियत के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
पंचायत परलाह के उप सरपंच राकेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में ई बस सेवा का शुरू होना बहुत जरूरी है। लोग निजी बस चालकों की मनमानी से त्रस्त हो रहे हैं। रोजाना जम्मू का रुख करने वाले लोग परिवहन की समस्या से जूझ रहे हैं। परिवहन की समस्या से रोजाना स्तर पर लोग दरबदर हो रहे हैं।
गांव चक शेरा के ग्रामीण रामपाल ने कहा कि आरएस पुरा और जम्मू जाने वाले स्कूली बच्चे ज्यादातर परिवहन की समस्या का शिकार हो रहे हैं। निजी बस सेवा ठप होने से समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को परिवहन में सुविधा देने के लिए ई बस सेवा का सुचारू होना ही एकमात्र उपाय है। क्षेत्र के विधायक को तत्काल समस्या का समाधान करना चाहिए।