{"_id":"68814036f83514a982043ed0","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102093-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अरनिया के लोग मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री से चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अरनिया के लोग मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री से चिंतित
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर लोगों को सेहत की चिंता सता रही है। अरनिया के लोग इसको लेकर रोजाना अपनी परेशानी जनप्रतिनिधियों को बता रहे हैं तथा कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फूड सेफ्टी विभाग के मुताबिक खाद्य पदार्थों से संबंधित शिकायत के लिए ऑनलाइन माध्यम से 104 नंबर पर डायल कर सकते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार दूध की गुणवत्ता भी सही नहीं है। गर्म करने के उपरांत दूध का खराब हो जाना और बदबू आना आम बात हो गई है। लोगों ने फूड सेफ्टी विभाग से क्षेत्र में मिलावटी दूध बेचने वालों पर कार्यवाही के लिए गुहार लगाई है। हालांकि फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से वित्त वर्ष 2024-25 में बिश्नाह ब्लॉक से खाद्य पदार्थों के 230 सैंपल एकत्रित किए गए हैं।
इनमें से 16 सैंपल फेल पाए गए हैं। इस पर विभाग की तरफ से कार्रवाई की गई है। मौजूदा वर्ष के पहले क्वार्टर में अभी तक बिश्नाह ब्लॉक से खाद्य पदार्थों के 34 सैंपल भरे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आना भी बाकी है। दूसरे क्वार्टर के सैंपल भरने की भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
फूड सेफ्टी विभाग के अनुसार खाद्य पदार्थों के सैंपल नियमित प्रक्रिया के अनुसार लिए जाते हैं। सैंपल भरने के बाद ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ा दिए जाते हैं। विभाग ने बताया कि खाद्य पदार्थों से संबंधित शिकायत के लिए ऑनलाइन माध्यम से 104 नंबर पर डायल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिस पर समय रहते उचित कार्यवाही की जाती है। उन्होंने बताया कि दूध के सैंपल शहर के प्रवेश द्वार पर निरंतर लिए जाते हैं। हालांकि ज्यादातर दूध में पानी की मात्रा आंकी जाती है।