फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: दाता तीर्थ सिंह सैना देवस्थान पर माथा टेका, सुख समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया में अमर बलिदानी जय दाता तीरथ सिंह सैनी का देवस्थान।  - फोटो : arnia news
अरनिया। अमर बलिदानी दाता तीर्थ सिंह सैनी देवस्थान अरनिया में कमोअ बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिरादरी के सदस्यों ने देवस्थान पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। सुख समृद्धि का कामना की। जम्मू व कश्मीर के अलावा बाहरी राज्यों से भी बिरादरी के सदस्य देवस्थान पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

देवस्थान प्रबंधक कमेटी की तरफ से देवस्थान पर सोमवार सुबह से ही वार्षिक मेल की तैयारी शुरू कर दी गई। देवस्थान को सुबह स्नान करवाया गया। इसके उपरांत ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई। सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक देवस्थान पर हवन और कंजक पूजन किया गया। इसके उपरांत देवस्थान के कपाट बिरादरी के सदस्यों के लिए खोल दिए गए। हजारों की संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने देवस्थान पर हाजिरी दर्ज करवाई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रबंधक कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। देवस्थान पर पहुंचे लोगों ने अपनी श्रद्धा अनुसार खाने-पीने के स्टाल लगाए थे। दोपहर 2:00 बजे लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी कमोअ बिरादरी की वार्षिक मेल में अफसरशाह और राजनीति से जुड़े लोगों ने भी हाजिरी दर्ज करवाई। इस मौके पर बिश्नाह हलके के विधायक डॉ. राजीव भगत, पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य नीरज कुंदन, देवस्थान में आशीर्वाद ग्रहण करने पहुंचे हैं।


प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह सैनी ने बताया कि बिरादरी के सदस्यों के सहयोग से ही हर वर्ष वार्षिक मेल का आयोजन किया जाता है। मेल के अवसर पर युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया जाता है। महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर बिरादरी कार्यरत रहती है। होनहार बच्चों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि देवस्थान के विकास कार्य के लिए कमेटी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खुशहाली और तरक्की के लिए देवस्थान पर दुआ की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed