फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: किसानों को आधुनिक खेती के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया। कृषि विज्ञान केंद्र आरएस पुरा जम्मू की तरफ से शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांव सलैहड़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ आधुनिक खेती के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बिश्नाह बॉर्डर बासमती प्रोड्यूसर कोऑपरेटिव लिमिटेड के सहयोग के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र आरएस पुरा जम्मू के वैज्ञानिक डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. शीतल वड़याल तथा डॉ. राजू गुप्ता ने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने के मकसद से भारत सरकार की तरफ से 15 दिवसीय विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 29 मई से लेकर 12 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक क्षेत्र की हर पंचायत के गांव तक पहुंचकर किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करेंगे। खासतौर पर किसानों को मिट्टी की जांच के प्रति जागरूक किया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान अपने खेतों की मिट्टी की जांच करवा सकें, ताकि किसानों को पता चल सके कि उनके खेतों में किन पोषक तत्वों की कमी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह वैज्ञानिक तरीके के साथ खेती करें। समय पर कृषि वैज्ञानिकों से भी जानकारी लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बिश्नाह बॉर्डर बासमती प्रोड्यूसर कोऑपरेटिव लिमिटेड के अध्यक्ष चंद्रभूषण ने कहा कि किसानों को इस अभियान से काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed