{"_id":"67b78cbd60c00f2dc204dd77","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-101731-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक, किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक, किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। क्षेत्र में बुधवार रात को शुरू हुई बारिश वीरवार को भी दिन भर रुक रुक कर होती रही। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई, वहीं इसे गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। इससे किसान काफी खुश हैं। उन्हें अच्छी पैदावार की उम्मीद है।
बारिश होने से किसानों गेहूं की फसल की सिंचाई को लेकर चिंतामुक्त हो गए हैं। पिछले लंबे समय से बारिश न होने से गेहूं की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। फसल पीली पड़ने लगी थी। 2 दिन से हो रही बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक सिद्ध हुई है। बारिश से गेहूं के पौधे अच्छी तरह से धुल गए हैं। जिससे फसल को फंगस इंफेक्शन खत्म हो गया है। इसके चलते गेहूं की फसल की बंपर पैदावार होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
खेतों मेंं पानी न खड़ा होने दें किसान : कृषि अधिकारी
इस मौके पर कृषि अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को भरपूर लाभ पहुंचा है। इस समय गेहूं की फसल को सिंचाई की सख्त जरूरत थी। जिसे बारिश ने मुकम्मल कर दिया है। उन्होंने बताया कि अगर बारिश निरंतर होती है तो किसानों को खेतों में पानी एकत्रित नहीं होने देना है। पानी एकत्रित होने से गेहूं की फसल को नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि बारिश होने से अगले कुछ दिनों में गेहूं की फसल की ऊंचाई बढ़ जाएगी।