{"_id":"66a6cb6da259002fcc06c504","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-101136-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हमले में जान गंवाने वाले जगदीश राज का पुरमंडल में अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हमले में जान गंवाने वाले जगदीश राज का पुरमंडल में अंतिम संस्कार
विज्ञापन
अरनिया। गांव पिंडी सरोचां बकरियां चराने को लेकर हुए हमले में जान गंवाने वाले 18 वर्षीय युवक जगदीश राज का अंतिम संस्कार रविवार को पुरमंडल में किया गया। अंतिम संस्कार के बाद जगदीश राज के परिजन अरनिया थाने में आरोपियों को देखने के लिए गए। आरोपियों को कारागार में देखकर उन्होंने संतुष्टी जताई।
जगदीश के परिजनों ने पुलिस से अन्य दो आरोपियों को भी जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। वहीं, दूसरी ओर थाना प्रभारी अरनिया रऊफ खान की देखरेख में पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। वारदात के 5 दिन बाद भी मुख्य आरोपी सोहनलाल और गारा राम फरार हैं। उनके फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। पुलिस उनके फोन की लोकेशन को ट्रेस कर रही है। आरोपियों के रिश्तेदारों तक को थाने में बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
अरनिया थाना प्रभारी रऊफ खान ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। उनके संपर्क में रह रहे लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।