फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: 180 पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
jammu kashmir news
नौशेरा। ''''एकल अभियान'''' की तरफ से बुधवार को सुंदरबनी के ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में विशाल ''''सैनिक सम्मान समारोह'''' का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 180 पूर्व सैनिकों को उनकी निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र रक्षा के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में स्थानीय लोग भी भारी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक ऊर्जा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत संतोष दास मोनी महाराज जी उपस्थित रहे। अपने आशीर्वचन में महंत जी ने एकल अभियान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, यह संगठन सनातन धर्म और संस्कृति को आगे ले जाने के साथ-साथ समाज को जोड़ने का अद्भुत कार्य कर रहा है। सैनिकों का सम्मान वास्तव में राष्ट्र की अस्मिता का सम्मान है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय गतिविधि प्रशिक्षण प्रमुख नीरज ठाकुर ने एकल विद्यालय के माध्यम से हो रहे राष्ट्रव्यापी बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे एकल अभियान सुदूर ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार और ग्रामोत्थान की ज्योति जलाकर अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में संभाग अध्यक्ष जगदीश चंद्र साहनी ने कहा कि सैनिक हमारे राष्ट्र के सजग प्रहरी हैं। इनके त्याग के कारण ही देश सुरक्षित है। उन्होंने एकल अभियान के भविष्य के विजन को साझा करते हुए समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे इस राष्ट्रव्यापी अभियान के साथ जुड़ें ताकि भारत को पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन किया जा सके।

इस अवसर पर वीर चक्र विजेता कैप्टन स्वर्ण सिंह, कैप्टन सतीश चौधरी और कैप्टन मोतीराम जैसे जांबाज सैनिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सभी वीरों को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके अदम्य साहस को नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed