{"_id":"69dc063a38bf1bfd7f04e2f3","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-272-1-raj1001-106986-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घर से लाखों रुपये और आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घर से लाखों रुपये और आभूषण ले गए चोर
विज्ञापन
राजोरी। जिले के बुद्धल न्यू ब्लॉक के समोट पंचायत के वार्ड नंबर एक लाल बानी क्षेत्र में शनिवार रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मोहम्मद इकबाल के घर को निशाना बनाया। घर से लाखों रुपये और आभूषण ले गए। वारदात के वक्त घर के लोग कहीं गए हुए थे।
जानकारी के अनुसार चोर शनिवार देर रात घर में शौचालय का दरवाज़ा तोड़कर भीतर घुसे और सोने-चांदी के कीमती गहनों सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब सुबह घर के सदस्यों ने सामान बिखरा हुआ देखा और आभूषण गायब पाए।
इस वारदात के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों का सुराग लगाने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की है।