फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: प्रताप नहर में पर्याप्त पानी नहीं, खेतों की सिंचाई हो रही प्रभावित

विज्ञापन
jammu kashmir news
ज्यौड़ियां। न्यू प्रताप नहर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों के खेतों की सिंचाई बाधित हो रही है। धान की रोपाई का काम लेट हो रहा है। क्षेत्र के किसानों ने न्यू प्रताप नहर में सिंचाई विभाग से जल्द पूर्ण क्षमता से पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि आसमान से रूठे मानसून और नहरों में पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण खौड़ और ज्यौड़ियां क्षेत्र के किसानों के सामने खरीफ की फसल विशेषकर धान की रोपाई को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। किसानों के अनुसार न्यू प्रताप नहर का जलस्तर काफी गिरा हुआ है। गुस्साए खौड़ क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को एसडीएम खौड़ कार्यालय के सामने से पलांवाला-जम्मू मुख्य सड़क को बंद करने की भी कोशिश की लेकिन किसानों की तरफ से खौड़ में बैठक कर प्रशासन तथा सिंचाई विभाग को एक दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने कहा कि अगर सिंचाई विभाग की तरफ से न्यू प्रताप नहर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा गया तो हम लोग फिर किसी की नहीं सुनेगें। किसानों की तरफ से नहर की सफाई पर बोलते हुये कहा कि सिंचाई विभाग की तरफ से न्यू प्रताप नहर के मुहाने की समय पर और उचित ढंग से सफाई नहीं की गई है। इसके कारण दरिया चिनाब से नहर पर्याप्त पानी नहीं ले पा रही है। इसके कारण नहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने विभाग से कहा कि यदि समय रहते नहर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों की मेहनत और लागत दोनों बेकार हो सकती है। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा। स्थानीय किसानों ने सिंचाई विभाग और प्रशासन से गुहार लगाई है कि न्यू प्रताप नहर में अविलंब पर्याप्त पानी छोड़ा जाए ताकि उनकी फसलें सूखने से बच सकें और कृषि कार्य सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed