फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: ज्यौड़ियां में अस्पताल की नई इमारत को प्रयोग लाने और पार्किंग बनाने की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
ज्यौड़ियां। अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत ने शुक्रवार शाम ज्यौड़ियां कस्बे का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने विधायक को क्षेत्र की कईं समस्याओं से अवगत करवाया। इनमें मुख्य रूप में नई अस्पताल की इमारत को जल्दी से प्रयोग में लाने के लिए कहा गया। लोगों ने विधायक को बताया कि पुरानी इमारत को आज से तीन साल पहले लोकनिर्माण विभाग की तरफ से असुरक्षित घोषित कर दिया था लेकिन स्वास्थ्य विभाग का इस ओर न ही कोई ध्यान है और न ही कार्यालय को स्थानांतरित किया जा रहा है। वहीं व्यापार मंडल ज्यौड़ियां के लोगों ने एक पार्किंग का निर्माण करने की भी मांग की। कहा कि बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग बाजार के बीच ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं जिससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन

वहीं ज्यौड़ियां तहसील कार्यालय के भवन का निर्माण करने के लिए भी कहा गया। इस मौके पर लोगों ने ज्यौड़ियां तथा परगवाल के बीच दरिया चिनाब पर 206 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने की मांग की। कहा कि पुल का काम अब बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

विधायक ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की सभी समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कुलदीप वनोत्रा, महामंत्री शक्ति, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल, उपाध्यक्ष शाम चौधरी व पार्षद, बाजार प्रमुख मुल्ख राज, पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब ज्यौड़ियां के अध्यक्ष अमृत भूषण बाबा भारती, महामंत्री रॉकी गुप्ता, विजय शर्मा व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed