{"_id":"6855be96244eb8b6e708c434","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-101694-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कचरे से पटी नाली की सफाई दुकानदारों ने की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कचरे से पटी नाली की सफाई दुकानदारों ने की
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। मुख्य बाजार में ग्रामीण बैंक के नजदीक की नाली की लंबे अर्से से सफाई नही होने से कचरे से पट गई है।
गंदगी के कारण दुकानदार काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नाली की सफाई के लिए कई दफा नगरपालिका ज्यौड़ियां के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचित भी किया गया, लेकिन बावजूद उसके कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदारों ने बताया कि थक हार कर आज उन्होंने उस नाली की खुद साफ सफाई की।
दुकानदार प्रदीप सिंह, अंगरेज सिंह, राम पॉल, रोमेश चंदर, सुनील, रोशन लाल, जय पॉल शर्मा आदि ने बताया कि हम लोग गंदगी से भरी इस नाली को लेकर परेशान हो गये थे। एक दो दिन के भीतर मौसम विभाग के अनुसार बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। वहीं नगरपालिका ज्यौड़ियां की तरफ से बरसात से निपटने के लिए किसी भी तरह से कोई तैयारियां नहीं की गई है।
दुकानदारों तथा कस्बे के लोगों को यह भी डर है कि कहीं बरसात का पानी लोगों के घरों तथा दुकानों के भीतर न भर जाए। वहीं नगरपालिका ज्यौड़ियां के अधिकारियों का कहना है कि बाजार की नाली पर दुकानदारों की तरफ से दुकानों के आगे पुलिया बना ली गई है। इससे नाली की सफाई करने में भी मुश्किलें आती हैं।