{"_id":"69b474b0748ecb63fe0dd338","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101719-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 18 फीसदी किराया वृद्धि पर ट्रांसपोर्ट संगठनों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 18 फीसदी किराया वृद्धि पर ट्रांसपोर्ट संगठनों ने जताया आभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। द जम्मू छम्ब एरिया पैसेंजर ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव लिमिटेड ने बस किराए में 18 प्रतिशत वृद्धि के फैसले पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। संस्था के पदाधिकारियों ने इस निर्णय के लिए परिवहन मंत्री सतीश शर्मा तथा परिवहन विभाग की सचिव अवनी लवासा का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
संस्था के प्रधान भारत भूषण शर्मा पुचू ने कहा कि लंबे समय से डीजल की कीमतों, विभिन्न टैक्सों और संचालन खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन किराए में संशोधन नहीं किया गया था, जिसके कारण प्राइवेट ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किराए में 18 प्रतिशत वृद्धि का फैसला ट्रांसपोर्ट सेक्टर के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इससे प्राइवेट ट्रांसपोर्ट पर निर्भर लाखों परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा और उनके लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना आसान होगा।
विज्ञापन
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि इस महत्वपूर्ण फैसले में परिवहन मंत्री सतीश शर्मा और परिवहन विभाग की सचिव अवनी लवासा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसके लिए पूरा ट्रांसपोर्ट समुदाय उनका दिल से आभारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार ट्रांसपोर्ट सेक्टर की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसी तरह सकारात्मक निर्णय लेती रहेगी।