{"_id":"697faedac3ed138ddd024b03","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101659-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिया पोता घाट का होगा सौंदर्यीकरण, 90 लाख रुपये खर्च होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिया पोता घाट का होगा सौंदर्यीकरण, 90 लाख रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। विधायक मोहन लाल भगत ने रविवार को 90 लाख की लागत से जिया पोता घाट के सौंदर्यीकरण, मरम्मत व पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य हाल ही में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए घाटों के पुनरुद्धार के साथ-साथ चिनाब रिवर फ्रंट को विकसित करने की व्यापक योजना का हिस्सा है। इससे स्थानीय व्यापार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संजीव शर्मा, नगर समिति अखनूर के कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद याकूब, एईई सुनील बोगिया, बनवारी लाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात अखनूर बाजार स्थित पुराने सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल भवन में एक जनसभा का आयोजन किया गया। यहां स्थानीय लोगों ने विधायक अखनूर का आभार व्यक्त किया। लोगों ने खुशी जताई कि लंबे समय से बंद पड़े इस भवन को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यहां अब ईएनटी, नेत्र, डेंटल, फिजियोथेरेपी, परिवार कल्याण तथा टीकाकरण (इम्यूनाइजेशन) सहित छह विभाग संचालित होंगे।
विज्ञापन
जनसभा में लोगों ने शहर की प्रमुख समस्याएं भी उठाईं, जिनमें मल्टी-स्टोरी पार्किंग, स्ट्रीट लाइट्स, सीसीटीवी कैमरे, गलियों व नालियों की मरम्मत प्रमुख रहे। इस अवसर पर विधायक के साथ एसडीएम अखनूर मुख्तार अहमद, तहसीलदार अखनूर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संजीव शर्मा, एक्सईएन पीएचई सुनील शर्मा, ईओ मोहम्मद याकूब सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में विजय पहाड़िया, अशोक गुप्ता, थोरू राम शर्मा, पवन वर्मा (अध्यक्ष ज्वैलर्स एसोसिएशन अखनूर), सुदेश मगोत्रा (अध्यक्ष ब्राह्मण सभा), महंत परमेश्वर दास, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मिश्रा, कुलदीप सिंह (पूर्व सरपंच), केडी शर्मा, अनिल शर्मा, अमन महाजन, राहुल लांगर, अनव लांगर, रणजीत रोहमीत्रा, राजिंदर शर्मा, सचिन गुप्ता (अध्यक्ष रोटरी क्लब अखनूर), पुरुषोत्तम पवार, पवन शर्मा, किशोर कुमार, गौरव शर्मा, अशोक मगोत्रा, शाम मगोत्रा, सूरज महाजन, विशाल, राम कृष्ण, राजेश खन्ना, अंकुश गुप्ता, रमेश शर्मा, जयपाल, विशाल संगराल, मोहित शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जनसभा को विजय गुप्ता पहाड़िया, पुरुषोत्तम पवार, सुदेश मगोत्रा, अशोक मिश्रा, सूरज महाजन, अनव लांगर, गौरव शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने बाजार की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया तथा जनहित की मांगें रखीं।
अपने संबोधन में विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि जिया पोता घाट हाल की बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसकी मरम्मत, सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अखनूर में धार्मिक व विरासत पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और उनके कार्यकाल में अखनूर को जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में पहचान दिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि निर्दोष चौक स्थित अधूरी महाराजा गुलाब सिंह लाइब्रेरी के लिए टेंडर जारी हो चुका है। शीघ्र ही विद्यार्थियों को सरकारी पुस्तकालय की सुविधा मिलेगी। उन्होंने शहर के अंधेरे स्थानों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट्स लगाने और सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि लगभग 60 लाख रुपये की लागत से शहर की गलियों और नालियों की मरम्मत जल्द शुरू होगी तथा 50 लाख रुपये शहर के सौंदर्यीकरण पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा से हरि मंदिर घाट तक घाटों व वॉकवे के पुनर्विकास पर एक करोड़ 34 लाख रुपये की परियोजना कुछ ही दिनों में प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने मल्टी-स्टोरी पार्किंग को अपनी दीर्घकालिक योजना बताते हुए शहर और बाजारों को नया स्वरूप देने का भरोसा दिलाया।