{"_id":"69768503f12715f8af083a2a","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101646-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्री हिंदू संघ संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई अहम नियुक्तियों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्री हिंदू संघ संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई अहम नियुक्तियों पर लगी मुहर
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
श्री हिंदू संघ संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में नए पदाधिकारियों के साथ मौजूद सभी संत-महा
Link Copied
अखनूर। श्री हिंदू संघ संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संत साहिल जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
विज्ञापन
बैठक में विश्व हिंदू परिषद जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महंत राजेश गिरी महाराज, महंत केशव दास महाराज, महंत सुभाष चंद्र महाराज सहित भाजपा प्रवक्ता जोरावर सिंह उपस्थिति रहे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के निर्णय के तहत संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए बलबीर सिंह को जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि नरेंद्र सिंह को जम्मू-कश्मीर का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा प्रसिद्ध गायक हरविंदर सिंह (रियो सिंह) को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल संत श्री साहिल महाराज ने कहा कि श्री हिंदू संघ संगठन सनातन संस्कृति के संरक्षण, राष्ट्रवादी विचारधारा के सुदृढ़ीकरण और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। बैठक के दौरान उपस्थित सभी संत-महात्माओं एवं अतिथियों ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।