{"_id":"6883e631060e75b9170e4597","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101345-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस थाने में दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस थाने में दें
विज्ञापन
अखनूर। जम्मू पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को सीमा पुलिस चौकी गड़खाल की ओर से गड़खाल गांव में पुलिस कम्युनिटी पार्टनरशिप ग्रुप की बैठक का आयोजन किया गया।
इसमें एसडीपीओ अखनूर ने लोगों से नशे के कारोबार के खिलाफ सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ अखनूर वरिंदर गुप्ता ने की। इस अवसर पर थाना अखनूर से एसआई मोहन सिंह और बॉर्डर पुलिस पोस्ट गड़खाल के प्रभारी एएसआई मुमताज़ अहमद मौजूद रहे। बैठक में बीएसएफ के अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
बैठक में गांव के लगभग 90 से 100 स्थानीय लोग शामिल हुए, जिनमें पूर्व सरपंच कश्मीर सिंह, कुलदीप सिंह, पूर्व नायब सरपंच दुर्गा सिंह, पंच सुनील शर्मा, वरिष्ठ नागरिक, दुकानदार और अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल थे।
बैठक के दौरान लोगों ने क्षेत्र की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और नागरिक समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और विश्वास दिलाया कि पुलिस से संबंधित शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएगा। साथ ही, नागरिक मामलों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने का भी आश्वासन दिया गया।