फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, डीडीसी सुरेश शर्मा ने लिया मैरा मांदरेया में नुकसान का जायजा

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर। भारी बारिश के चलते छबं के अंतर्गत मैरा मांदरेया ब्लॉक की कई पंचायतों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। बाढ़ जैसी स्थिति और भूस्खलन के कारण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और सड़क संपर्क भी बाधित हुआ है। इसी संदर्भ में बुधवार को भाजपा नेता एवं जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने पंचायत बड़ूई, नरडी और मैरा मांदरेया का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सुरेश शर्मा ने भूमि कटाव, क्षतिग्रस्त सड़कों, भूस्खलन और टूटे हुए बिजली के खंभों की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन से समन्वय कर शीघ्र ही राहत और बहाली के उपाय सुनिश्चित कराए जाएंगे।
विज्ञापन


डीडीसी सदस्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए युद्धस्तर पर काम किया जाए। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी सड़क मार्ग लंबे समय तक बंद न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से टूटे हुए खंभों को त्वरित रूप से बदलने और क्षेत्र में बिजली की बहाली शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि तीन-चार दिनों से बिजली बंद रहने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिसे किसी भी सूरत में सामान्य किया जाना चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने सुरेश शर्मा को अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed