{"_id":"675f2eec727df57907049954","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-100903-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दिव्यांग कल्याण संघ की खौड़ कमेटी भंग, जल्द नहीं बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दिव्यांग कल्याण संघ की खौड़ कमेटी भंग, जल्द नहीं बनेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। दिव्यांग कल्याण संघ (रजि.) की मासिक बैठक संघ प्रधान शाम लाल की देखरेख में अखनूर के पुराने अस्पताल प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक के दौरान संघ चेयरमैन ने घोषणा की कि संघ की खौड़ कमेटी को भंग कर दिया गया है। जल्द ही खौड़ क्षेत्र में नई कमेटी का गठन किया जाएगा। इस बैठक में बड़ी संख्या में दिव्यांग उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के चेयरमैन सुशील शर्मा ने कहा कि महावीर सहायता समिति, कोटा की तरफ से जम्मू के परेड बाजार स्थित ब्राह्मण सभा में 20, 21 और 22 दिसंबर को एक विशेष सहायता कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार बैसाखियां, कान की मशीनें, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग अपने दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और यूडीआईडी कार्ड के साथ कैंप में उपस्थित होकर आवश्यकता का सामान प्राप्त करें।
संघ ने महावीर सहायता समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कैंप्स के आयोजन से दिव्यांग जनों की आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की उम्मीद जताई। बैठक में सुभाष, देस राज, वकील चंद और अल्लाह रखा ने भी अपने विचार साझा किए।